बंदियों में बसे इन्सान
बंदियों में बसे इन्सान किसी अवैध, अनैतिक, गैरकानुनी कार्य को अपराध कहा जा सकता है। अपराध सिद्ध होने पर सजा अनिवार्य है। बेशक, जब किसी व्यक्ति पर कानूनी रूप से अपराधी होने का ठप्पा लग जाता हैं, तो उसके प्रति समाज का रवैया पूरी तरह से बदल जाता है। ऐसे लोगों को शायद ही कभी समाज फिर से मनुष्य के रूप में स्वीकार करता है। एक प्रकार से उन्हें सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। अपराध के लिए अक्सर कारावास भुगतना पडता हैं तथा कैदियों का जीवन व्यतीत करना पड़ता है। समाज सदाही इन्हें 'असामाजिक तत्वों', 'अपराधियों' के रूप में ही देखाता है। अपराधी होने पर भी वह मानव ही तो होता हैं l लेकीन समाज यह भूल जाता है कि अपराध उसके जीवन का एक हिस्सा है। असली सवाल तो यह है की 'कुछ लोग अपराध की राह पर क्यों जाते हैं?' इसका जबाब हमारे समाज में ही निहित है। फ्रांसिसी दार्शनिक एमिल दुर्खीम कहते हैं कि कोई भी असामान्य व्यवहार यह समाज की ही उत्पत्ति हैं। जब मुझे एक प्रोजेक्ट के तहत कैदियों के साथ काम करने के लिए पूछा गया, तो पहले मैंने मना करने का फैसला किया। कैदियों और अपराधियों क...