बंदियों में बसे इन्सान

 बंदियों में बसे इन्सान



 

किसी अवैध, अनैतिक, गैरकानुनी कार्य को अपराध कहा जा सकता है। अपराध सिद्ध होने पर सजा अनिवार्य है। बेशक, जब किसी व्यक्ति पर कानूनी रूप से अपराधी होने का ठप्पा लग जाता हैं, तो उसके प्रति समाज का रवैया पूरी तरह से बदल जाता है। ऐसे लोगों को शायद ही कभी समाज फिर से मनुष्य के रूप में स्वीकार करता है। एक प्रकार से उन्हें सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। अपराध के लिए अक्सर कारावास भुगतना पडता हैं तथा कैदियों का जीवन व्यतीत करना पड़ता है। समाज सदाही इन्हें 'असामाजिक तत्वों', 'अपराधियों' के रूप में ही देखाता है।

अपराधी होने पर भी वह मानव ही तो होता हैं l लेकीन समाज यह भूल जाता है कि अपराध उसके जीवन का एक हिस्सा है। असली सवाल तो यह है की 'कुछ लोग अपराध की राह पर क्यों जाते हैं?' इसका जबाब हमारे समाज में ही निहित है। फ्रांसिसी दार्शनिक एमिल दुर्खीम कहते हैं कि कोई भी असामान्य व्यवहार यह समाज की ही उत्पत्ति हैं।

जब मुझे एक प्रोजेक्ट के तहत कैदियों के साथ काम करने के लिए पूछा गया, तो पहले मैंने मना करने का फैसला किया। कैदियों और अपराधियों के बारे में समाज के मन में कुछ ऐसी अवधारणाएँ हैं कि यह स्वाभाविक था। आपका परिवार, दोस्त और अन्य जन भी जानें अनजाने में आपके दिमाग में वही अवधारणाओं को पक्का करते हैं और उनका आप पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए मेरी पहली प्रतिक्रिया नकारात्मक थी। लेकिन कुछ देर सोचने के बाद मेरे मन में यह सवाल उठा कि क्या कोई अपराधियों या कैदियों के साथ काम नहीं करता है? फिर एहसास हुआ कि पुलिस, जेल के कर्मचारी, डॉक्टर, वकील जैसे कई व्यवसायी , कैदियों के साथ काम करते हैं। फिर मैंने फैसला किया कि पूर्वग्रह बिना रखे स्वानुभव लिया जाए। अगला महत्वपूर्ण कदम परिवार की अनुमति प्राप्त करना था। मुझे मुंबई की आर्थर रोड जेल के मेन्स वार्ड में, कट्टर अपराधियों के समुपदेशन की जिम्मेदारी उठानी थी। थोड़ी हिम्मत जुटाकर मैंने अपने विचार माता-पिता से साझा किए। अप्रत्याशित रूप से, दोनो ने न केवल सहमति दिखाई बल्की ये भी कहा की "किताब से बाहर का बहुत कुछ सीखने का यह अच्छा मौका हैं"। यह बात मेरे लिए बहुत ही रोमांचक थी। मौके पे चौका लगाते हुए मैंने तुरंत प्रोजेक्ट डायरेक्टर को हां कर दी। आखिर शिक्षा और प्रशिक्षण का उपयोग धनार्जन के आलावा समाज को ना हो तो क्या फायदा? यह विचार मन के किसी कोने में था ही। परियोजना धर्मार्थ थी, इसमे धनप्राप्ती की कोई बात थी नही। बस थोडा समाजऋण चुकता करने की ही भावना थी।

          वास्तविक काम शुरू होने का दिन आ गया। मैं अपने जीवन में पहली बार जेल जा रही थी। वो भी मुंबई के आर्थर रोड जेल में  जहाँ कट्टर अपराधियों को रखा जाता हैं। मन मे थोडी घबराहट थी। क्योंकि भले ही समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत करने की न केवल मैं आदी हुं, बल्की ये मेरे लिये रुची का विषय हैं। पर यहा तो वास्तव में, कठोर अपराधियों से संवाद साधना था। और मैं पहली बार इसे करने जा रही थी। आर्थर रोड जेल और उसके बंदीयों के बारे में हम सभी मीडिया में जो सुनते और पढ़ते हैं, उससे तो महौल संवाद पूरक नही होगा ऐसी ही मेरी धारणा थी।


          जब मैं जेल परिसर में दाखिल हुई, तो वहां लगी लंबी-लंबी कतारें देखकर मेरे मन में विषण्णता छा गई। सूरज सर पर था। कडीं धूप थी। साफ था कि सभी काफी देर से लाइन में खड़े थे। यह पूछे जाने पर कि ये लोग कौन हैं और वे लाइन में क्यों खड़े हैं?, एक पुलिसकर्मी से पता चला कि वे कैदियों के रिश्तेदार थे और उनसे मिलने हेतू लाइन में खड़े थे। कतार में लगे हर एक चेहरे पर उत्सुकता और चिंता का मिलाफ साफ नजर आ रहा था। दूसरे गेट पर तो काफी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। पहले कभी नहीं देखी दुनिया में हम प्रवेश करने जा रहे थे। दरवाजे के अंदर रहने वाले लोगों को समाज में कैसे जाना जाता है और कैसे उनका जीवन अकेलेपन से कैसे व्याप्त है यह विचार मन मे उमड आया। एक बड़ी दीवार और लोहे का एक बड़ा दरवाजा, जो अंदर से बंद था। प्रवेश देने के लिए कड़ी सुरक्षा और पहचान पत्रों की जांच की जा रही थी। प्रवेश करते ही बड़ी-बड़ी दीवारें, गेट और सुरक्षा के बड़े इंतजाम थे। मोबाइल समेत सभी सामान बाहर रखने को कहा गया। हमें उचित सुरक्षा मुहय्या कराई गई। इसमें दो पुरुष पुलिस अधिकारी और एक महिला पुलिस अधिकारी शामिल थे जो लगातार जेल में हमारे साथ थे।

          जब हम काउंसलिंग के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचे तो मेरे टीम के सभी सदस्य अभी भी असहजता महसूस कर रहे थे। हममें से एक ने स्वीकार किया कि वह पहले से ही थोडा नर्वस था और अब जब हम वास्तव में जेल में हैं, तो हमारी घबराहट बढ़ गई है। सभी ने तुरंत उसकी बात में हां भरी। जब अपना पहला सत्र शुरू किया, तो मुझे नहीं पता था कि मैं क्या सुनने जा रही हूं, और क्लाएंट के प्रति सहानुभूति दिखा सकने की मेरी क्षमता के बारे में, मेरे मन में एक तरह का प्रश्न चिह्न था। मेरे पहले क्लाएंट अजय (बदला हुआ नाम) पर धारा 302 के तहत मुकदमा चलाया जा रहा था। अपराध अभी साबित नही हुआ था। मुकदमा शुरू हुए दो महीने से अधिक समय हुआ था  इसिलिये वह जेल में था। उसने मुझे बताया कि उसके लिए हर दिन कितना कठिन है। अपराध करने से पहले वह पूरे दिन काम करता। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसने कहा कि उसका अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। वह घटना स्थल पर ही मौजूद था और इसलिए वह एक संदिग्ध था। वह अपनी बेगुनाही का दावा कर रहा था। इसी तरह की कहानियों वाले कुछ अन्य कैदी भी मौजूद थे। उनमें से अधिकांश मे चिंता (anxiety) के लक्षण दिखाई दे रहे थे। ज्यादातर अपराधी निम्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से थे। भाषा की दृष्टि से, खास कुशलता नहीं थी, और कानून और व्यवस्था के बारे में भी ज्यादा नहीं जानता थे। उनमें से कुछ झोपड़ियों में रह रहे थे। वे गटबाजी और समूह संघर्ष के शिकार थे। शत्रूता की भावना से अपराध को अंजाम देने का उनपर आरोप लगाया गया था। और अन्यों पर घटनास्थल पर मौजूद होने से संदेह की सुई घूम रही थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें बैरक में रखा गया है जिस में 5 से 6 आरोपी रहते हैं।कम जगह, तनावपूर्ण स्थिति और खाली समय की अधिकता के कारण जेल में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते रहते हैं। किसी और ने मेरी सैंडल क्यों पहनी? एक-दूसरे के कपड़ों का इस्तेमाल, जैसे छोटे छोटे कारण भी मारपीट पर आमदा होने के लिये पर्याप्त थे। अजय को शिकायत थी कि उसके व्यवहार के कारण उसे अलग बैरक में रखा  गया। जब वह अपनी परेशानियों के बारे में बात कर रहा था, मैंने विचार किया, जिन छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान भी देना उचित नही समझते, वे भी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थीं।

          विचारोंपरांत मुझे एहसास हुआ कि जीवन में महत्वपूर्णता हासिल करने की चाहत हर किसी को होती है और एक विशिष्ट सामाजिक स्तर प्राप्त करने के अंतस्त हेतू से आक्रमकता जन्म लेती है। जैसे जैसे हम नए क्लाएंटस से मिले, मैं और मेरे अन्य साथी, हम सभी ने एक सामान्य समझ विकसित की। अपनी इंटर्नशिप के दिनों में,  मनोविकृतिग्रस्त क्लाएंटस को मैने देखा था, यानी psychosis और hallucinations मनोविकृति से पीडित, लेकिन कभी भी ऐसे क्लाएंटस का सामना नहीं किया था जो अवैध या आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। 

          दुसरा क्लाएंट था मनोहर।(बदला हुआ नाम) मनोविकृति से पीड़ित ये मेरी पहली केस थी। उसे धारा 302 (हत्या) के तहत दंडित किया गया था। उसे पहले से ही सिज़ोफ्रेनिया स्पेक्ट्रम विकार की शिकायत थी। कुछ दवाएं भी लिखकर दी गई थी। उसको persecutory delusions (अपने को कोई  उत्पिडीत कर रहा है, या मार डालने की कोशिश कर रहा हो जैसा प्रतीत होना) का चिकित्सा इतिहास था। उसकी हालत की कल्पना करके मुझे भारीपन महसूस हुआ। उसने बताया की जो अपराध किया ही नही उसकी सजा वो काट रहा है। और यह सब मुझे समझाने की वह पूरी कोशिश कर रहा था। अपने पिता और भाभी की हत्या के मामले में धारा 302 की सजा वह काट रहा था। उसने कहा कि वह अपने परिवार के सदस्यों से बहुत प्यार करता है और उन्हें नुकसान पहुंचाने के बारे में सोच भी नहीं सकता। उस दिन संपत्ति की बिक्री को लेकर कुछ विवाद हुआ था। उसने कहा की वह संपत्ती उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण थी और फिर भी उनके पिता ने उसे बिना बताए वह बेच दीं। इस घटना के कारण वह active psychosis phase मे चला गया। क्योंकि दो दिन तक उसे जो दवा दी गई थी, उसने नहीं ली थी। मनोहर कह रहा था कि ऐसा लग रहा था कि कोई उसे लगातार उसके पिता को मारने के लिए कह रहा था। यह महसूस करते हुए कि उसके पिता ने उससे उसकी संपत्ति छीन ली है, उसने गुस्से में आकर अपने पिता पर हमला किया और उन्हें मार डाला। जब मारपिट चल रही थी, तो उसकी भाभी भी घर पर थी और उसने किसी भी आम आदमी की तरह पिटाई रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उसे भी धक्का दिया। सिर में  गंभीर चोट लगने से उसकी जान गई। मनोहर का दृढता से यही मानना था, कि उसने अपने परिवार के सदस्यों को नहीं मारा। उसे जो आवाजें सुनाई दे रही थी, उससे चालना मिली। मुझे नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। मैं इस विचार से हक्काबक्का हो गई लेकिन अपना ख्याल रखा और उसे जेल के अनुभव, जो परेशानी हो रही थी आदी के बारे में पूछना शुरू किया। उसने कहा कि कभी-कभी, जब वह दवा नहीं लेता हैं, तो उसे ऐसी आवाजें सुनाई देती हैं जो उन्हें लगातार दूसरों को मारने के लिए कहती हैं। जेल के चिकित्सा अधिकारी ने दवा लिखी थी, लेकिन वह एंटीसाइकोटिक्स के साइड इफेक्ट से पीड़ित था। उसने बाताया कि उसे  दिनभर नींद आती थी, इसलिए वह कोई काम नहीं कर सकता था। स्वाभाविक रूप से, जेल में थोड़ा पैसा कमाने का अवसर खो जाता था। काउंसलिंग के दौरान मैंने उसे दैनिक समस्याओं के समाधान के कुछ उपाय सुझाए, ताकि उसका तनाव कुछ हद तक कम हो सके।

          परामर्श सत्र के बाद, मैंने सोचा कि मानवतावादी विचारधारा (Humanistic School of Thought) के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति एक अच्छा व्यक्ति है। अब, इन व्यक्तियों की हिंसक गतिविधियों को सुनने के बाद, एक बात बडी स्पष्टता से समझ में आई कि किसी के व्यक्तित्व को आकार देने में सामाजिक समर्थन का खास महत्व है। खासकर मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के मामले में तो यह बात अधिक मायने रखती हैं। जो लोग तनावपूर्ण माहौल में पले-बढ़े हैं, वे तनाव कम करने के तरीके और साधन तलाशते हैं। इसे मनोविज्ञान में रक्षा तंत्र कहा जाता है। ये रक्षा तंत्र, व्यक्ति के साथ-साथ आसपास की स्थिति के आधार पर, उपयोगी या खतरनाक साबित हो सकते हैं। तनावपूर्ण स्थितियां मानव विकास प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं और व्यक्ति के ट्रिगर बिंदु को भी निर्धारित करती हैं। इसलिए, प्रत्येक व्यक्ति के ट्रिगर बिंदु भिन्न भिन्न हो सकते हैं और उन्हें सामान्यीकृत नहीं किया जा सकता। किसी एक व्यक्ति के कारणों और व्यक्तिगत जीवन को समझने की यदी कोशिश की तो उसकी संभाव्य पूर्वगत बातों की झलक मात्र मिल सकती हैं।

          जीवन जीते हुए हर कोई छोटी-बड़ी बातों पर लगातार निर्णय लेता है और वह अपने फैसले पर बहुत दृढ़ होता है, क्योंकि यह दुनिया के प्रति अपने व्यक्तिगत दृष्टिकोण से लिया गया होता है। अक्सर हम दूसरों के दृष्टिकोण को समझने और उसके प्रति सहानुभूति दिखाने में असफल हो जाते हैं। हम अपने विचारों और मूल्यों को अन्य सभी के लिए सामान्यीकृत करते हैं। इससे आम आदमी के जीवन में भी संघर्ष पैदा हो सकता है। यह संपूर्ण प्रक्रिया उन लोगों के लिए अधिक जटिल और तनावपूर्ण हो जाती है जिनका पहले से ही जीवन में कठिनाईयों से सामना चल रहा होता हैं। इन क्लाएंटस् से मिलकर, मुझे समझ में आया कि मनोविज्ञान सहानुभूति (empathy) पर इतना केंद्रित क्यों है। मनोविज्ञान की एक नवोदित छात्रा के रूप में, मैं हमेशा सोचती थी कि हर साल पाठ्यपुस्तकों में empathy, unconditional positive regard जैसे मूल्य क्यों पढ़ाए जाते हैं? उस पर विशेष ध्यान क्यों दिया जाता है? लेकिन अब ये महसूस हुआ कि ये मूल्य बहुत बुनियादी तथा स्वाभाविक हैं । मनोवैज्ञानिक के रूप में इन मूल्यों को सिखाने और अभ्यास करने की आवश्यकता क्यों है? इस अनुभव ने मुझे सिखाया है कि इन मूल्यों को सभी के लिये सर्वकालीन रूप से स्वीकार नहीं किया जाता। कुछ चुनिंदा लोगों को के साथ ही अक्सर ये प्रयोग मे लाये जाते है और  समाज के एक बडा वर्ग इन मूल्यों से वंचित रह जाता है। मनोहर की कहानी सुनते हुए, मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या मनोहर और उसके पिता के बीच संघर्ष वास्तव में इतना संगिन था कि परिवार के सदस्यों या किसी और की हत्या पर आमदा होना पडा? किसी पर हमला करने या किसी को चोट पहुँचाने का विचार मात्र हम में से अधिकांश के लिए दर्दनाक होता है, तो कुछ लोग इतने बेकाबू कैसे हो सकते हैं? मेरा निष्कर्ष यह था कि मनोहर ने लंबे समय तक बहुत तनावपूर्ण जीवन जीने के कारण इतना बड़ा कदम उठाया था।

दार्शनिक लगातार दोहरा रहे हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इसका मतितार्थ है कि सामाजिक स्वीकृति और सामाजिक समर्थन की सभी के लिये अहम होता है। लेकीन कई बार स्वस्थ मानवीय संबंधों की कमी के कारण, बचपन मे मन - मस्तिष्क पर हुए आघात का प्रभाव कभी-कभी वयस्क होने के बाद भी मिटता नही हैं, और लगातार नकारात्मक भावनाओं के बोझ के कारण भावनात्मक संवेदनाएं अक्सर नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं और इससे आचरण मे आक्रामकता आ सकती है।                         मनोहर के साथ सत्र के बाद,अगले सत्र का समय था। इसलिये यह विचार भविष्य मे मनान हेतू दिमाग में सेव्ह कर दिए।

          कैदियों के साथ समुपदेशन सत्रों को मैं धीरे धीरे अभ्यस्त हो रही थी। अगली व्यक्ती संतोष थी। उसे हत्या के लिए धारा 302 के तहत भी दोषी ठहराया गया था। उसका मानना था कि उसे गलत तरीके से हत्या का दोषी ठहराया गया है। वह जेल से रिहा होने को लेकर आशान्वित था। उसे जो दंड मिला था, उस पर वह क्रोधित था। संतोष एक गरीब परिवार से था। बचपन में ही उनके पिता का देहांत हो गया था। मां रोजंदारी पर काम करती थीं। उसका भाई एक रेस्टोरेंट में वेटर था। वह खुद 18 साल की उम्र से ही दिन में रिक्शा चला रहा था और रात में पढ़ाई कर रहा था। पूरा परिवार को वित्तीय संकट से जूझ रहा था। इस वजह से वह काफी तनाव में था। स्नातक होने से पहले ही उसे शराबियों की संगत मिली और नियमित रूप से पीना शुरू कर दिया। शिघ्र ही ड्रग्स का मकाम आया। बहुत कम उम्र में ही ड्रग्स की लत लग गई थी। एक दिन उसका एक्सीडेंट हो गया और उनके सिर में चोट लग गई। परिस्थितिवश, जख्म को नजरअंदाज किया गया। कुछ हफ्तों के बाद, उसे आवाजें सुनाई देने लगी और कुछ लक्षण, जैसे अनिद्रा, चिड़चिड़ापन आदि दिखाई देने लगे। शराब या नशीली दवाओं का उपयोग न करने की माँ की  चेतावनी को उसने नज़रअंदाज कर दिया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, लक्षण तेज होते गए। उसने कहा कि एक दिन उसे किसी अज्ञात नंबर से एक व्यक्ति के विवरण के साथ एक टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुआ कि यदि उसने वो व्यक्ति को मार डाला, तो उसे बड़ी राशि दी जाएगी। उस दिन से, वह आवाज दोहराई जाने लगी। उसने बताया कि प्रस्ताव स्वीकार करने का उसे निर्देश दिया गया था। आखिरकार, प्रस्ताव को स्वीकार करने का उसने फैसला किया और उस आदमी को मार दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या यह मैसेज किसी को दिखाया गया या मैसेज मोबाइल में है? तो वह कोई मैसेज नहीं दिखा सका। उसने मैसेज के बारे में किसी को नहीं बताया था। उसके द्वारा मारे गए व्यक्ति का विवरण टेक्स्ट संदेश के माध्यम से भेजा गया था, वो भी उपलब्ध नहीं था। अंततः उसे मनोभ्रंश का मरिज होने का निदान किया गया था। ऐसी घटनाएं संदिग्ध लगती हैं। संतोष को hallucinations (मतिभ्रम) हो रही थी। वह इस बात से सहमत नहीं था कि वह अपराध के लिए जिम्मेदार था। इस कारण आत्यंतिक क्रोधित, बेचैन था। उसने कहा कि अपना निर्दोषत्व लोगों को किस तरह समझाये इस बारे में सोचकर रात मे उसे नींद नहीं आती थी। ऐसे मामले मुझे अंतर्मुख बनाते हैं।

          ऐसे परिस्थिती में मैं सही या गलत  का फैसला कैसे किया जाए। ऐसे मामले में आप कैसे न्याय करेंगे? मैंने जिन कैदियों से बात की, उनमें से लगभग सभी की व्यक्तिगत कहानियाँ अत्यंत व्यथित करने वाली थीं। वे एक छोटी जगह मे बंदिस्त थे, स्वतंत्रता सीमित थी और साथी कैदियों के साथ अक्सर मौखिक और कभी-कभी शारीरिक संघर्ष होता था।

          मैं कोविड महामारी के दौरान आर्थर रोड जेल में कैदियों का समुपदेशन कर रही थी। कोविड काल मे मिलने जुलने पर सख्त प्रतिबंध लगाए गये थे। अत: लंबे समय से कैदी अपने परिवार और प्रियजनों से नहीं मिल पा रहे थे। स्वाभाविक रूप से अधिक तनाव था। इसके अलावा, हर बार जब वह अदालत में पेश होकर जेल लौटते, तो जेल अधिकारी उन्हे क्वरंटिन मे रखते थे। मैं उनके जीवन में अकेलापन महसूस कर सकती थी। शायद इस अकेलेपन के कारण ही उन्हे संवाद के लिये राजी कराने हेतू मुझे कोई विशेष प्रयास नहीं करने पडे। मेरी यह प्रामाणिक सोच थी कि सामाजिक रूप से बहिष्कृत ये लोग भी, आम लोगों की तरह ही बोलते हैं। उनके जीवन मे अकेलापन इस तरह छाया था कि उस दिन उनसे केवल "कैसा महसूस कर रहे हो" इतना मात्र पूछने पर उन्होंने इतनी सारी निजी जानकारी बताई। जैसे की हम एक-दूसरे को सालों से जानते हों। उनकी भावनात्मक उथल-पुथल इतनी अधिक थी कि जब उन्हे लगा कि कोई सुननेवाला है, तो दुर्व्यवहार तक के बारे में उन्होंने खुलकर बात की। कुछ दोषियों ने अपराध पर खेद भी व्यक्त किया। अब वह अपने किए पर पछता भी रहे थे।      जैसे ही मैंने अन्य कैदियों से मुलाकात की और उनकी दैनिक समस्याओं पर चर्चा की, जैसे नींद की कमी, भूख न लगना, आदि तब इन कैदियों प्रती empathy, genuineness मैं नहीं दिखा पाऊंगी ऐसी मन में उठी प्रारंभिक शंका धीरे धीरे नष्ट हो गई।

          कुछ दिनों बाद, जब मैंने कुछ और कैदियों से बात की, तो उन्हें भले ही आपराधिक पृष्ठभूमि हो,लेकीन उस माहौल से मैं परिचित हो जाने के कारण या फिर शुरुआति दौर खत्म होने से, 

"मैं अनिद्रा का शिकार हूं, मुझे हत्या का दोषी ठहराए जाने पर गुस्सा आता है, मेरी कोई गलती नही " आदी बातें जब भी कोई करता, तो मेरा ध्यान सिधे लक्षणों पर ही केंद्रित होने लगा। मेरे लिए महत्वपूर्ण बात सिर्फ यह होती थी कि भावनात्मक अस्वस्थता के कारण सो नहीं पाना। उसकी कहानी के गुन्हेगारी का संदर्भ कभी भी केंद्र में नहीं होता था। उस संदर्भ में, हम काउंसलर के साथ समूहिक विचार विमर्श के दौरान चर्चा करते थे। एक बात पक्की थी, इनमें से कोई भी निसर्गतः बुरा इन्सान नहीं था। उन्होंने बार-बार गलत निर्णय लिए, और कुछ ऐसी हरकतें की जिससे उन्हे आजीवन नकारात्मक परिणामओं का सामना करना पडा, इस बात पर मेरे मन मे कोई संदेह नहीं रहा।

          जिन कैदियों को मैंने क्लाएंटस् के रूप में देखा उनमें से अधिकांश या तो शराब या नशीली दवाओं का सेवन कर रहे थे, और जेल मे यह सब नाही मिलने से उनमे विड्रॉवल सिम्प्टमस (Withdrawal Symptoms) दिख रहे थे। अपराध, नैतिकता के आधार पर समाज से बहिष्कृत लेकीन फिर भी समाज के ही एक घटक होनवाले इन सभी के साथ समुपदेशन के लिये व्यतीत किया समय, मेरे अनुभव विश्व को समृद्ध करने में असीम मूल्यवान साबित हुआ। 

          इस प्रकल्प मे हिस्सा लेने से मुझे मानवीय और सामाजिक घटक के रूप में कुछ बुनियादी मूल्यों पर फिर से विचार करने के लिए प्रेरित किया। इन लोगों से मिलने के बाद, मुझे अपनी निर्णय प्रक्रिया के, अनजाने मे ही सही, पूर्वग्रहों का साफ दर्शन हुआ, जिसका मुझे पता ही नही था। इस परियोजना ने मुझे जो सबसे सुंदर उपहार दिया है, वह यह है कि मनुष्य को मनुष्य के रूप में देखना मैंने सीख लिया। इस प्रकल्प ने 'बंदियों मे बसे इन्सानों' से मुलाकात करवा दी। इस मकाम पर फिल्म 'पहचान' ( Film Pehchaan) के लिये गीतकार नीरजजी (Lyrist - Neetaj) ने लिखी सटीक पंक्तीयां पता नहीं क्यूँ याद आ गई…

"बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ

आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ"…


शिवानी सप्रे

काउंसलर

shivaninsapre@gmail.com

9833002434



Comments

Popular posts from this blog

कैद्यांमधला माणूस